घिंगारीखाल के जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस का त्वरित एक्शन, आर्मी जवानों के सहयोग से पाया काबू

घिंगारीखाल के जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस का त्वरित एक्शन, आर्मी जवानों के सहयोग से पाया काबू
Spread the love

रानीखेत। फायर सर्विस रानीखेत ने घिंगारीखाल क्षेत्र के जंगल में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद आर्मी जवानों ने भी अग्निशमन कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 को दोपहर 3:38 बजे फायर स्टेशन रानीखेत को सूचना मिली कि घिंगारीखाल के पास जंगल में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि जंगल की आग तेजी से फैल रही थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में खतरा उत्पन्न होने की आशंका बनी हुई थी। फायर सर्विस टीम ने एमएफई से होजरील फैलाकर तथा वाहन से पंपिंग के माध्यम से लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का अभियान चलाया।

कड़ी मेहनत और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को पूरी तरह नियंत्रित कर बुझा दिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टाल दिया गया। अग्निशमन अभियान के दौरान मौके पर मौजूद सेना के जवानों ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

अग्निशमन कार्यवाही में एलएफएम संदीप सिंह, खीमानंद, चालक राजकुमार और फायरमैन दीपक सिंह शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles