टिहरी में शराब के ठेके के खिलाफ उबाल , जनता ने दी आर-पार की चेतावनी

टिहरी में शराब के ठेके के खिलाफ उबाल , जनता ने दी आर-पार की चेतावनी
Spread the love

टिहरी । मुख्य सड़क पर स्थित शराब के ठेके के विरोध में आज क्षेत्रवासियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लंबे समय से ठेके के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं से परेशान जनता ने एकजुट होकर आवाज बुलंद की। लोगों का कहना है कि इस ठेके के चलते आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आमजन का आवागमन बाधित हो रहा है और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

इस जनआंदोलन का नेतृत्व कुलदीप पंवार के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपनी एकता का प्रदर्शन किया। आंदोलन के तहत क्षेत्र के जिम्मेदार नागरिकों एवं मातृशक्ति ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि शराब के ठेके को मुख्य मार्ग से हटाकर अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह से शाम तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा आसपास के व्यापारियों और निवासियों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 20 तारीख तक ठेके को स्थानांतरित नहीं किया गया, तो क्षेत्र की जनता ठेके के बाहर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह जनहित में होगा और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस जनआंदोलन को क्षेत्र के अनेक लोगों का व्यापक समर्थन मिला है, जिनमें मदन डोभाल, सरोजनी रावत, आशा रावत, धर्म सिंह, रजनी डोभाल, कमला भट्ट, अजय रावल, गुड्डी नेगी, ममता कोरंगा, बिमला चमोली, रेखा पंवार, रीना भट्ट, धन सिंह डोभाल, लक्ष्मी पंवार, मधु नेगी, विमला भट्ट, गीता लुहाणा, मनोज उखियाल, सुनील चौहान, बीना चौहान, नन्दू बलूनी, भारती भट्ट, हेमलता डोभाल, राम प्यारी, पूजा बोरा, प्रियंका बोरा, नीलम नेगी, प्रकाश राणा, मोहन सिंह, अजय राणा, रोहित लांबा, सुमन शर्मा, अंजली नेगी, अर्जुन सिंह, करन मेहरा, राहुल सिंह राणा, शिखा रावत, मोहित गुसाईं, पायल रावत, भरत सिंह रावत, सविता रावल सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles