शहरी विकास विभाग में दो अधिकारियों के तबादले रोहिताश शर्मा को मिली नैनीताल में नई जिम्मेदारी,दीपक गोस्वामी बने हरिद्वार नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त
देहरादून।उत्तराखंड शासन ने शहरी विकास विभाग में दो महत्वपूर्ण स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। शहरी विकास अनुभाग-01 की ओर से जारी आदेश के तहत दीपक गोस्वामी, जो अब तक अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल के पद पर कार्यरत थे, उन्हें जनहित में तत्काल प्रभाव से सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, रोहिताश शर्मा, सहायक निदेशक, शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड देहरादून को तत्काल प्रभाव से अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद नैनीताल के पद पर तैनाती दी गई है।

