HTML tutorial
HTML tutorial

अमेरिका के प्रतिबंध की छूट अवधि पूरी होने पर भारत ने ईरान से तेल आयात करना किया बंद

Spread the love

नई दिल्ली।अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। यह बात अमेरिका में भारत के राजदूत हर्ष वर्धन श्रृंगला ने कही। उन्होंने कहा कि भारत ने ईरान के साथ ही वेनेजुएला से भी कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है।

अमेरिका ने जनवरी में वेनेजुएला के कच्चा तेल उत्पादन और बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। वहां के सोशलिस्ट प्रेसिडेंट निकोलस मदुरो पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाने की कोशिश के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर यह प्रतिबंध लगाया था।

ईरान के साथ 2015 के एक परमाणु समझौते से खुद को अलग करने के बाद अमेरिका ने उसके खिलाफ पिछले साल नवंबर में कई आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। हालांकि उसने आठ देशों को इन प्रतिबंधों से छह महीने की छूट दी थी। ये वे देश थे, जो ईरान से सर्वाधिक कच्चा तेल खरीदते थे। इन देशों में भारत भी शामिल था। इस छूट की अवधि दो मई को समाप्त हो गई।

देवभूमि खबर

Related articles