HTML tutorial
HTML tutorial

बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई,

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।अमेरिकी व्यवसायी और माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी है। गेट्स ने भरोसा जताया है कि स्वास्थ्य, पोषण और विकास के प्रति मोदी की प्रतिबद्धता से लोगों की जिंदगी में उल्लेखनीय सुधार आएगा।

अमेरिकी कंपनी सिस्को के चेयरमैन जॉन टी चैंबर्स समेत कई उद्यमियों ने भी पीएम मोदी को जीत की बधाई दी है। चैंबर्स ने ट्वीट किया है, ‘चुनावी जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई। मुझे यकीन है कि अगले पांच में उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक और समेकित विकास में दुनिया में अग्रणी बना रहेगा। फिर एक बार मोदी सरकार।’

गौरतलब है कि इसके पहले पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली जीत के बाद कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मोदी को बधाई संदेश मिले हैं। विदेशों से मिले बधाई संदेश की बात करें तो अमेरिका, चीन, जापान, इजरायल, पाकिस्तान समेत कई देशों ने मोदी को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। इजरायल के राष्‍ट्रपति बेंजामिन नेतन्‍याहू ने पीएम मोदी को करीबी दोस्‍त बताते हुए हिंदी में ट्वीट कर उन्‍हें इस प्रचंड जीत की बधाई दी थी।

देवभूमि खबर

Related articles