उत्तरकाशी पुलिस ने गांधी व शास्त्री जी की जयंती पर माल्यार्पण कर अहिंसा व शांति की ली प्रतिज्ञा
विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी
उत्तरकाशी।पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित रिजर्व पुलिस लाईन ज्ञानसू में राष्ट्रीय ध्वज फहराया । तदोपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया । इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन व कार्यों पर प्रकाश डालते हुए भावनात्मक एकता के सम्बंध में संक्षिप्त परिचय दिया तथा अहिंसा व शांति पूर्वक तरीके से अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली ।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने वंहा उपस्थित चतुर्थ श्रेणी के अनुचरों को कम्बल वितरित किये ।
इसके अतिरिक्त श्री दीवान सिंह मेहता पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी ने पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी व श्री अनुज पुलिस उपाधीक्षक बडकोट ने थाना बडकोट में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी गणों की उपस्थिति में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा सभी को अहिंसा व शांति पूर्वक अपने दायित्वों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। तथा सभी थाना व चौकियों पर प्रभरियों के द्वारा चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया तथा शपथ ली गयी।

