HTML tutorial
HTML tutorial

केंद्रीय राज्य मंत्री मनमुख मांडविया और मंत्री कौशिक ने किये गंगोत्री के दर्शन, वैश्विक महामारी खत्म हो की प्रार्थना

केंद्रीय राज्य मंत्री मनमुख मांडविया और मंत्री कौशिक ने किये गंगोत्री के दर्शन, वैश्विक महामारी खत्म हो की प्रार्थना
Spread the love

विनीत कंसवाल, उत्तरकाशी

उत्तरकाशी।केंद्रीय राज्य मंत्री मनमुख मांडविया जहाज रानी स्वतंत्र प्रभार भारत सरकार व उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम पंहुचे । जहां उन्होंने गंगा स्नान कर विशेष पूजा अर्चना की।तत्पश्चात उन्होंने गंगोत्री में भगीरथ शिला दर्शन व स्नान घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया ।

दर्शन के दौरान केन्द्रीय मंत्री व शहरी विकास मंत्री ने मां गंगा से दक वैश्विक महामारी खत्म हो इसको लेकर प्रार्थना की तथा कहा कि कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए हम सब लोगों की नैतिक जिम्मेदारियां बनती है कि इसके बचाव को लेकर जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं उनका सही तरीके से अनुपालन हो ।

उन्होंने कहा कि पहाड़ की इन सौम्य वादियों में जहां प्राकृतिक की अपार सुन्दरता है,वहीं मां गंगा की अविरलता व निर्मलता भी बनी हुयी है ।निश्चित तौर पर इन शान्त वादियों में हमारी पहाड़ की आलौकिक विरासत व संस्कृति कई स्वरूपों को दर्शाति है ।

उसके बाद केन्द्रीय मंत्री व शहरी विकास मंत्री यमुनोत्री धाम पहुंचे जहां उन्होंने मां यमुना के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि की कामना की ।उन्होंने मां यमुनोत्री धाम में निमार्ण कार्यों का भी निरीक्षण किया ।

देवभूमि खबर

Related articles