HTML tutorial
HTML tutorial

कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल ने की पद छोड़ने की पेशकश

Spread the love

नई दिल्ली।एजेंसी।लोकसभा चुनाव में कारारी हार के बाद कांग्रेस में जबरदस्त उथलपुथल मची हुई है। कांग्रेस ने इस हार की समीक्षा के लिए शनिवार को सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी ) की बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक पूरी सीडब्ल्यूसी ने राहुल गांधी को इस्तीफा ना देने के लिए मनाया है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसी जानकारी मिल रही है कि कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्यों ने राहुल गांधी को इस्तीफा देने से मना किया। इसके अलावा प्रियंका गांधी और मनमोहन सिंह ने भी राहुल को समझाने की कोशिश की। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन कांग्रेस कार्यसमिति ने उनसे कहा कि वह यह कदम न उठाएं।

मीडिया में चल रही खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल ने राहुल गांधी से अलग-अलग बात की थी। उन्होंने राहुल को समझाया कि चुनावों में हार-जीत तो लगी रहती है, इसलिए इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है बल्कि पार्टी में नए सिरे से काम करने की जरूरत है। बैठक में मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ बैठक में नहीं पहुंचे हैं, जिसे लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

मुंबई कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का बचाव किया है। निरुपम ने दो ट्वीट कर कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हमे बहादुरी के साथ चुनाव लड़ा। उन्होंने काफी मेहनत की। हमारा दुर्भाग्य रहा कि हम हार गए। उन्हें इस्तीफा क्यों देना चाहिए? नहीं। उन्हें पार्टी का नेतृत्व जारी रखना चाहिए। हम उनके नेतृत्व में लड़कर जल्द वापसी करेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles