HTML tutorial
HTML tutorial

एक माह हो गया होटल से निकाले गए कर्मचारियों के अनशन को , होटल प्रबंधन के कानों में ज्यूँ तक नही रेंगी

एक माह हो गया होटल से निकाले गए कर्मचारियों के अनशन को , होटल प्रबंधन के कानों में ज्यूँ तक नही रेंगी
Spread the love

खुद अनशन में बैठे महामंत्री नरेंद्र ।
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल केमनु महारानी होटल से निकाले गए कर्मचारियों क्रमिक अनशन आज 31वा दिन जारी रहा।। आज क्रमिक अनशन में उत्तराखंड होटल कर्मचारी संघ के महामंत्री नरेन्द्र पपोला और वीरेंद्र कुमार बैठे।

इस दौरान अनशन स्थल में सभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री वीरेंद्र खकरियाल ने कहा कि आज एक माह कर्मचारियों के क्रमिक अनशन को हो गया है फिर भी कर्मचारियों की बहाली होटल प्रबंधक द्वारा नही की गई है। कहा कि दिनाक 12 अप्रैल को भारतीय मजदूर संघ एवम होटल कर्मचारी संघ के बैनर तले एक जानाक्रोश रैली प्रातः 11 बजे पुराने घोड़ा स्टैंड से निकाली जाएगी जो तल्लीताल होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय तक जाएगी और वहां पर जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। रैली में कर्मचारियों का सम्पूर्ण परिवार, राजैनतिक दल, गैर राजनीतिक संगठन, उत्तराचल आंगनबाड़ी संघ, सहित अन्य संगठनों को लेकर रैली निकाली जाएगी। आज भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पवन साह ने कहा कि इस रैली के माध्यम से हम प्रशासन और होटल प्रबंधक का घेराव करेंगे और अगर आवश्यकता पड़ी तो सरकार और यहाँ के विधायक का भी घेराव करेंगे।अन्य समर्थन देने वालो में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडे, होटल कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, विकास जोशी, जगदीश प्रकाश,कमलेश पांडे, लीला बोरा, मुन्नी मेहरा, यूकेडी के विधान सभा प्रभारी के एल आर्या और समस्त होटल कर्मचारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles