बिना मास्क घूमना पड़ेगा महँगा : प्रतीक जैन
रिपोर्ट ।ललित जोशी
नैनीताल – जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने अब बिना मास्क लगाये घूमने वालों के लिए सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए चालान काटने शुरू कर दिये हैं। यहाँ बता दे सरोवर नगरी में भी दिन प्रतिदिन कोरोना के केस बड़ते जा रहे हैं।जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने चाबुक चलाना शुरू कर दिया है ।जो भी बिना मास्क के घूम रहा है उसका फ़ौरन चलान कर दिया जा रहा है।आगे बताते चले
एक बार फिर से जनपद में कोविड के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं और नैनीताल में भी संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। एसडीएम प्रतीक जैन ने पुलिस टीम के साथ तल्लीताल, पंत पार्क सहित, भोटिया मार्केट का निरीक्षण किया।
एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते प्रशासन और पुलिस को अब सख्ती से कार्रवाई करनी होगी। उनका कहना है कि रोजाना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कोतवाल अशोक कुमार एसआई सोनू बाफिला और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।एस डी एम प्रतीक जैन ने कहा अगर कोई भी बिना मास्क के घूमता है तो उसको बहुत महँगा पड़ेगा। उन्होंने कहा इस पर कोई कोताही नहीं बरती जायेगी।


