बाणेश्वर महादेव में आने वाले सभी भक्तों की की मनोकामना पूरी होती है
विनीत कंसवाल ,उत्तरकाशी।
उत्तरकाशी ।जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक अंतर्गत लॉन्थरु गांव में श्रावण मास पर बाणेश्वर महादेव मेला धूमधाम से मनाया गया। यह मेला हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार 29 तिथि श्रावण को मनाया जाता है। इस अवसर पर आस-पास के गांवों से भक्त दूध एकत्रित कर बाणेश्वर महादेव का अभिषेक करते है। मान्यता है कि बाणेश्वर महादेव में आने वाले सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होती है।
