सरोवर नगरी में तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा मंडल ने की आतिशबाजी
रिपोर्ट ललित जोशी
नैनीताल । उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बनने पर सरोवर नगरी में भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ ने यहां राम सेवक सभा प्रांगण में, भाजपा झंडे तले मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी कर, एक दूसरे को बधाई दी।
बता दें कि, तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर सबसे पहले,प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा उन्हें बधाई दी गई।
राम सेवक सभा प्रांगण में मिष्ठान वितरण के उपरांत मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट तथा वरिष्ठ गोपाल रावत ने अपने संबोधन में कहा कि, उत्तराखंड वासी तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के चहुंमुखी विकास के प्रति आश्वस्त हैं।
सभा में इनके अतिरिक्त पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी, अशोक तिवारी, ज्योति वर्मा, गजाला कमाल, राहुल पुजारी, अरुण कुमार अतुल पाल, पंकज राठौर, विकी राठौर, विश्वकेतु, संजय कुमार ,रोहित भाटिया, आशीष कटियार, तथा मोहम्मद आसिफ आदि शामिल थे।
वहीं भाजपा के सभी मोर्चो द्वारा भी तीरथ सिंह रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

