जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने  राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
Spread the love

विनीत कंसवाल
उत्तरकाशी। आज उत्तरकाशी में कांग्रेस पार्टी द्वारा हरिद्वार महाकुम्भ में कोरोना टैस्टिंग के नाम पर हुए महाघोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्रवान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी ने प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के बस अड्डे पर राज्य की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने राज्य की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार पर लिप्त होने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि कुम्भ घोटाले से राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की पोल खुल गयी है, दिन में जीरो टॉलरेन्स ओर रात को भारी बैलेंस के साथ चलने वाली ये सरकार अब कोरोना जैसी गंभीर आपदा में अवसर तलाश रही है। उन्होंने इस घोटाले की सिटींग जज से उच्चस्तरीय जांच करवायेजाने की मांग की।

देवभूमि खबर

Related articles