राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गणतंत्र दिवस पर ली परेड की सलामी

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने गणतंत्र दिवस पर ली परेड की सलामी
Spread the love

देहरादून।72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर सेना, आईटीबीपी, पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्चपास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया।राज्यपाल श्रीमती मौर्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, श्री नरेश बंसल, मेयर देहरादून श्री सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक श्री खजान दास, मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles