HTML tutorial
HTML tutorial

सीडीओ हंसा दत्त पांडेय ने ग्रामीण हाट किया ग्रामीणों को समर्पित

सीडीओ हंसा दत्त पांडेय ने ग्रामीण हाट किया ग्रामीणों को समर्पित
Spread the love

चमोली।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत दशौली ब्लाॅक के देवर खडोरा में 15 लाख की लागत से  ग्रामीण हाट का निर्माण किया गया। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पाण्डे ने इस हाट को ग्राम देवर खडोरा को समर्पित किया। स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित स्थानीय अनाजों की ब्रिकी के लिए बने इस हाट से दालें, अचार, मुरब्बा, मडुवे का आटा तथा दुग्ध उत्पाद आसानी से खरीदे जा सकेंगे। इस हाट के खुलने से लोग काफी खुश हैं।

उद्धघाटन कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अनिल चन्याल, खण्ड विकास अधिकारी एम पी भटट ग्राम प्रधान वीरेन्द्र सिंह कठैत, ग्राम विकास अधिकारी आशीष पन्त व ग्रामवासी मौजूद रहेे।

देवभूमि खबर

Related articles