रामनाथ कोविंद ने भंग की 16वीं लोकसभा,मोदी चुने गए संसदीय नेता

नई दिल्ली।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को 16वीं लोकसभा भंग करने की कैबिनेट की सिफारिश को मंजूरी दे दी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी है। शुक्रवार को कैबिनेट ने 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश की थी और राष्ट्रपति से इसे तत्काल प्रभाव से भंग करने का आग्रह किया था। एनडीए की बैठक में सर्वसम्मति से संसदीय दल का नेता चुने गए नरेंद्र मोदी । लोकसभा चुनाव 2019 में बंपर जीत हासिल करने के बाद आज संसद के सेंट्रल हाल में एनडीए में शामिल दलों के नेताओं की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिरोमणि अकाली दल, जेडीयू, शिवसेना और अन्य दलों ने सर्वसम्मति से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना है।

