HTML tutorial
HTML tutorial

स्‍मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्‍या

Spread the love

अमेठी:यूपी के अमेठी में शनिवार रात दुस्‍साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां के जामो पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत बरौलिया गांव के पूर्व प्रधान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह घर के बाहर सो रहे थे तभी अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। घायल सुरेंद्र सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, रास्‍ते में ही उन्‍होंने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह अमेठी ने नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद स्‍मृति ईरानी के करीबी थे।

अमेठी के पुलिस अधीक्षक के अनुसार सुरेंद्र सिंह को देर रात करीब 3 बजे गोली मारी गई है। मामले में कुछ संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। जांच जारी है। उनके अनुसार पुरानी या राजनीतिक रंजिश के चलते सुरेंद्र की हत्‍या होने की आशंका है।

देवभूमि खबर

Related articles