सभी विभाग मेला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें: मुख्यमंत्री

सभी विभाग मेला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें: मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून।हरिद्वार कुंभ मेला-2021 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ, सुन्दर एवं सुरक्षित कुंभ के आयोजन के लिए सभी विभाग मेला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को कोविड-19 के मानकों का पूर्णतः पालन करवाने के भी निर्देश दिए।

इस दौरान शहरी विकास मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि कुंभ मेला श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक होता है। इस मेले में राष्ट्रीय एवं प्रदेश के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आस्था से संबंधित विभिन्न पक्षों को सामने लाया जाएगा। 

देवभूमि खबर

Related articles