HTML tutorial
HTML tutorial

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का पूरे जिले में भव्य आयोजन होगा:अभिषेक रुहेला

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का पूरे जिले में भव्य आयोजन होगा:अभिषेक रुहेला
Spread the love

उत्तरकाशी ।  भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का पूरे जिले में भव्य आयोजन होगा। मंगलवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की  तैयारियों की समीक्षा की। सभी विभागों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए जन सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए।

     जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों तक इस अभियान का प्रचार-प्रसार करें और सभी लोगों को स्वेच्छा से आजादी के गौरवमयी क्षण में हर घर तिरंगा कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की जाए।  हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत फ्लैग कोड का भी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से भी अपील की है कि वे आजादी के अमृत महोत्सव पर अपने घरों में गर्व से तिरंगा फहराए।

           बैठक में सीडीओ गौरव कुमार,एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, डुंडा मीनाक्षी पटवाल,डीडीओ केके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी,जिला पंचायतराज अधिकारी सीपी सुयाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles