ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अर्न्तराज्जीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार

ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अर्न्तराज्जीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।रानीपोखरी पुलिस ने ट्रांसपोर्ट बुकिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले अर्न्तराज्जीय गिरोह के 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया । अभियुक्तों से एक कार ERTIGA नीला रंग नं0 DL12CS-7534, अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल फोन
,एक डोंगल जिओ कंपनी का, 09 ATM कार्ड अलग-अलग बैंकों के, एयरटेल कंपनी के 15 नए बिना एक्टिवेट सिम बरामद किया गया ।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बताया कि 12.01.2023 को श्री विजय भट्ट निवासी रानीपोखरी द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 24.12.2022 को मेरे CSC सेंटर में दो व्यक्ति आये और बताया कि हम आपके एकाउंट में ₹ 50,000 हजार रुपए डलवा रहे हैं, आप हमें नगद दे दो, जब मेरे एकाउंट में ₹ 50000/- आए तो मैंने उन्हें ₹ 49,500/- नगद दे दिए, कुछ दिन बाद मैं जब अपने खाते से पैसे निकालने बैंक गया तो पता चला कि मेरा खाता होल्ड हो रखा है । जानकारी करने पर बैंक द्वारा एक मोबाइल नंबर दिया गया, जिस पर मेरे द्वारा जानकारी की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि हमारा ज्योति रोडलाइंस के नाम से गाजियाबाद उ0प्र0 में ट्रांसपोर्ट का काम है। हमारी कुछ मशीनें रोहतक हरियाणा से गोरखपुर उ0प्र0 आनी थी जिसके लिए हमने ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट का नंबर ढूंढा था और किसी व्यक्ति ने फर्जी तरीके से हमसे ₹ 50000/- आपके खाते में जमा करा दिये थे, जब हमें पता चला कि ये व्यक्ति फर्जी है और हमें कोई ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं की गई तो फिर मेरे द्वारा आपके खाते को होल्ड कराया गया जिस कारण मुझे पता चला कि मेरे साथ धोखाधड़ी हो गई है। वादी की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 04/23 धारा 420 IPC पंजीकृत किया गया ।

थानाध्यक्ष थाना रानीपोखरी शिशुपाल राणा द्वारा 02 अलग- अलग टीमें गठित कर उनका नेतृत्व करते हुये घटनास्थल के आस-पास लगे व अभियुक्तों के आने-जाने वाले रूट पर लगे CCTV कैमरों को चैक किया गया, जिसमें पुलिस टीम को 4-5 संदिग्ध व्यक्तियों का एक नीले रंग की दिल्ली नंबर की कार में आना-जाना प्रकाश में आया । अभियुक्तों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से लगातार जानकारी की जा रही थी तो अभियुक्तगणों के मियांवाला के आसपास रूके होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई तथा स्मार्ट सिटी/यातायात कार्यालय से भी लगातार संदिग्ध वाहन के रूट के बारे में जानकारी की गई तो उक्त संदिग्ध वाहन का ज्यादातर थानों रायपुर रोड एवं हर्रावाला डोईवाला के बीच में आना-जाना प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार थानों रायपुर रोड एवं डोईवाला हर्रावाला रोड पर निगरानी व चैकिंग की जा रही थी, दौराने चैकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर दिनांक 13.01.23 को समय 19:30 बजे थानो भोगपुर रोड पर जाखन पुल से अभियुक्तगणों सत्यम सिंह पुत्र दीप सिंह रजावत नि0 ग्राम कैलोर थाना माधोगढ़ जिला जालौन, उ0प्र0, उम्र 26 वर्ष, ऋषिराज सिंह उर्फ गौरव पुत्र रामप्रकाश सिंह चौहान नि0 ग्राम सहन थाना कुर्रा जिला मैनपुरी, उ0प्र0,उम्र 20 वर्ष, राहुल सिंह पुत्र राकेश सिंह नि0 ग्राम मजगांव थाना मजगांव जिला हमीरपुर, उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष, रितिक चौहान पुत्र अशोक चौहान नि0 अग्रवाल मोहल्ला कोतवाली मैनपुरी उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष,अंकित प्रताप सिंह पुत्र सुपेन्द्र सिंह नि0 हरोली थाना माधोगढ़ जिला जालौन उ0प्र0, उम्र 25 वर्ष,कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र कमोद प्रताप सिंह नि0 माधोगढ़ जिला जालौन उ0प्र0, उम्र 27 वर्ष को मय वाहन संख्या DL12CS-7534 ERTIGA नीला रंग के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणों से बरामद फर्जी मोबाइल नम्बर, फर्जी बैंक खाता संख्या व बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर अभियुक्तगणों द्वारा ऑनलाईन तरीके से ठगी करना ज्ञात हुआ है जिस कारण उपरोक्त अभियोग में धारा IT Act की बढोत्तरी की गयी ।

घटना के अनावरण में श्री शिशुपाल राणा, थानाध्यक्ष रानीपोखरी , उप-निरी0 रघुवीर कप्रवाण, उप-निरी0 विक्रम सिंह नेगी, अपर उ0नि0 मनोज कुमार, कानि0 दिनेश सिंह, कानि0 सुनील कुमार, कानि0 धर्मेन्द्र सिंह,कानि0 वीर सिंह, कानि0 संतोष सिंह
सर्विलांस टीम एसओजी से कानि0 नवनीत (एसओजी देहात), कानि0 किरन (एसओजी देहरादून) थे।

देवभूमि खबर

Related articles