गढवाल आयुक्त सुशील कुमार ने राहत शिविर और राहत सामग्री भंडार केंद्र का निरीक्षण किया

गढवाल आयुक्त सुशील कुमार ने राहत शिविर और राहत सामग्री भंडार केंद्र का निरीक्षण किया
Spread the love

चमोली । गढवाल आयुक्त सुशील कुमार ने प्राथमिक विद्यालय सिंहधार, मिलन केंद्र सिंहधार, संस्कृत महाविद्यालय (छात्रावास) जोशीमठ में संचालित राहत शिविर और राहत सामग्री भंडार केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा.ललित नारायण मिश्रा, एडीएम हरिद्वार वीएस बुदियाल भी आयुक्त के साथ मौजूद थे।

      जोशीमठ नगर क्षेत्र में भू-धंसाव के कारण अभी तक 760 भवनों को चिन्हित किया गया है जिनमें दरारें आयी है। सुरक्षा के दृष्टिगत 185 परिवारों के 657 सदस्यों को अस्थायी राहत शिविरों में विस्थापित किया है। सेन्ट्रल ब्लिडिंग रिसर्च इन्स्टीट्यूट और प्रशासन की टीम द्वारा नगर क्षेत्र में भवनों का संयुक्त सर्वेक्षण कार्य जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles