चकराता पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। जनपद को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत चकराता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब, चरस, स्मैक और गांजा तस्करों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 14 मई 2026 को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान टाइगर फॉल पियातरा रोड पर एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान पदमु पुत्र गद्दी निवासी ग्राम सुजोऊ, कोतवाली चकराता, जनपद देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 46 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0-03/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और तस्करों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई को सफल बनाने में एसएसआई श्री कृष्ण कुमार सिंह, कांस्टेबल यशपाल पंवार, कांस्टेबल मुनेश रावत, कांस्टेबल रविन्द्र सजवाण तथा कांस्टेबल सुधीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

