भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के बढ़ियारगांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्डों में हुआ घोटाला

भिलंगना ब्लॉक के हिंदाव पट्टी के बढ़ियारगांव में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्डों में हुआ घोटाला
Spread the love

रिपोर्ट कृष्णा
बढ़ियार – भिलंगना ब्लॉक के अंबेडकर गांव बडियार हिंन्दाव में राष्ट्रीय खाद सुरक्षा कार्डो को बनाने में हुई गड़बड़ी प्रश्नचिन्ह खड़े कर रही है।
इसी मुद्दे को लेकर बढ़ियार में एक आम चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधान की आने से कतराते रहे जिस कारण अंबेडकर बाहुल्य ग्राम पंचायत के 4 वार्ड के सदस्यों ने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की।
ग्रामीणों का आरोप है इस मामले में पहले भी तत्कालीन जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल को भी पत्र लिख चुके हैं जिसकी जांच होनी थी लेकिन प्रभावशाली व्यक्तियों के कारण जांच को गुमराह किया गया।ग्रामीणों का कहना है अगर शासन द्वारा इस पर ठोस कदम नहीं उठाया गया तो ग्रामीण कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles