पर्यावरण मित्रों कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर पंचायत घनसाली में गन्दगी का अम्बार

पर्यावरण मित्रों कि अनिश्चितकालीन हड़ताल से नगर पंचायत घनसाली में गन्दगी का अम्बार
Spread the love

रिपोर्ट कृष्णा
घनसाली – नगर पंचायत घनसाली में पर्यावरण मित्रों की हड़ताल का खासा असर देखने को मिल रहा है । जिससे पूरे नगर पंचायत क्षेत्र घनसाली की स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है। हालात यही रहे तो पंचायत क्षेत्र में कूड़े के अंबार देखने को मिलेंगे । पर्यावरण मित्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा 11 सूत्रीय मांगो की सरकार अगर अनदेखी करती तो समूचे प्रदेश में स्वच्छता की समस्या बनी रहेगी ।
पर्यावरण मित्रो बडे भावुकता से कहते हुये नजर आये कि कोरोना महामारी के दौरान उन्होने जान को जोखिम में डालकर स्वच्छता की व्यवस्था बनाई रखी फिर भी कोई उनकी सुध लेने को तैयार नही हैं।

देवभूमि खबर

Related articles