प्रघानमंत्री ग्राम सडक योजना की लापरवाही से समणगांव में आवासीय भवन खतरे में
रिपोर्ट कृष्णा
घनसाली।भिलंगना घाटी के समणगांव में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मे कार्यरत विभागीय निरीक्षको और ठेकेदारों की लापरवाही की वजह से आवसीय भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। गुणवत्ता में कमी के कारण सड़क से आवसीय भवन की तरफ लगने वाली सुरक्षा दीवार टूट गयी हैं। भवन स्वामियों का कहना है कि इस संबंध में वह कई दफे सम्बन्धित अधिकारी व ठेकेदारों को बता चुके हैं लेकिन उनकी मांग को लगातार अनदेखा किया जा रहा है बरसाती मौसम के चलते अगर विभाग द्वारा ठोस कदम नही उठाया जाता तो भवन क्षतिग्रस्त होने की पूरी संभावनाएं बनी हुयी हैं।निर्माण में हुई लापरवाही से कई जिन्दगियों पर संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं।

