देवभूमि में अगर कोई ‘हिन्दू’ की परिभाषा नहीं जानता है तो उस पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार तो नहीं होना चाहिए:योगी आदित्यनाथ
टिहरी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने टिहरी विधानसभा से प्रत्याशी श्री किशोर उपाध्याय और प्रतापनगर से प्रत्याशी श्री विजय सिंह पंवार के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
नई टिहरी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस तो पूरे देश में डूब रही है। कहा कि यूपी सबसे सुरक्षित और सुंदर प्रदेश बन गया है। 2022 में फिर से बीजेपी की जीत होगी। कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा में उत्तराखंड अहम है। कहा कि देश का एक ही धर्म है राष्ट्र धर्म है। कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन से लाखों रोजगार मिल सकते हैं। यूपी में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति है। कहा कि मैं किसी अपराधी को नहीं छोड़ता कि वह भागकर जाए।
उन्होंने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है। देवभूमि में अगर कोई ‘हिन्दू’ की परिभाषा नहीं जानता है तो उस पार्टी को सत्ता में आने का अधिकार तो नहीं ही होना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी आज अपराध मुक्त हुआ है। उत्तराखंड में भी भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है, कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

