जून में प्रस्तावित कृषि मेले की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक

जून में प्रस्तावित कृषि मेले की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
Spread the love

देहरादून।आगामी जून माह में देहरादून में प्रस्तावित कृषि मेले की तैयारियों को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले की रूपरेखा जल्द तैयार कर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं।

कृषि मंत्री ने बताया कि यह मेला एक मेगा इवेंट के रूप में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से आए स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। आगंतुक इन उत्पादों को न केवल देख सकेंगे, बल्कि खरीद भी सकेंगे। मेले में मोटे अनाज (मिलेट्स) की उपयोगिता पर चर्चा, वैज्ञानिक सत्र, कृषि विश्वविद्यालयों, अनुसंधान संस्थानों और स्टार्टअप्स द्वारा प्रस्तुतिकरण शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त एफपीओ, स्वयं सहायता समूह, किसान संगठन और कोऑपरेटिव सोसाइटीज भी इस आयोजन में भाग लेंगे। मेले में केंद्र सरकार से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, देश के विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री तथा विदेशी अतिथियों की भी उपस्थिति प्रस्तावित है।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड को वैश्विक कृषि मंच पर नई पहचान मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसकी सभी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर की जाएं।

बैठक में सचिव कृषि डॉ. एसएन पांडे, कृषि निदेशक केसी पाठक, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, एमडी जैविक बोर्ड विनय कुमार, डॉ. रतन कुमार, संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles