बिजली का बिल का भुगतान न करने पर विद्युत विभाग ने किंक्रेग पार्किंग की काटी बिजली,ठेकेदार नदारद
Spread the love

मसूरी।बिजली का बिल का भुगतान न करने पर विद्युत विभाग ने किंक्रेग पार्किंग की बिजली काट दी है। ठेकेदार पार्किंग में ताला डाल कर नदारद है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्किंग के ठेकेदार द्वारा विगत कई माह का ढाई लाख रुपए का बिल जमा न करने पर यूपीसीएल ने किंक्रेग पार्किंग की बिजली काटी है।पार्किंग में सीसीटीवी बंद कर ,ताले डाल ठेकेदार नदारद है।पार्किंग के सभी गेट बंद किए गए हैं।

ज्ञात हो कि मसूरी में लगातार बढ़ते दवाब को देखते हुए ये पार्किंग उत्तराखंड पर्यटन द्वारा लगभग 32 करोड़ की लागत से कार्यकारी संस्था पीडब्लूडी द्वारा बनाई गई थी।

देवभूमि खबर

Related articles