HTML tutorial
HTML tutorial

शिक्षा माफियाओं पर डीएम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों पर छापेमारी

शिक्षा माफियाओं पर डीएम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों पर छापेमारी
Spread the love

देहरादून।शहर में शिक्षा माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक साथ कई दुकानों पर छापेमारी की। अभिभावकों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उन्हें कॉपी-किताबों के लिए अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट और तीन एसडीएम की चार टीमों ने अलग-अलग दुकानों पर छापे मारे।

मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की, जिसमें शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ी किताबों की दुकानों को निशाने पर लिया गया। अभिभावकों की जेब पर अनावश्यक बोझ डालने और स्कूलों की मिलीभगत से मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतें प्रशासन को लगातार प्राप्त हो रही थीं।

इस छापेमारी में ब्रदर पुस्तक भंडार (सुभाष रोड), नेशनल बुक डिपो (डिस्पेंसरी रोड) और यूनिवर्सल बुक डिपो (राजपुर रोड) जैसी प्रमुख दुकानों को जांच के दायरे में लिया गया। छापे के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनमें जीएसटी चोरी, किताबों के दाम बढ़ाकर बेचना, बिना बिल के नोटबुक और अन्य स्टेशनरी बेचने जैसी गड़बड़ियां शामिल थीं।

यूनिवर्सल बुक हाउस से बिना बार कोडिंग वाली किताबें जब्त की गईं और उनकी समस्त बिल बुक सीज कर ली गई। इस संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा माफियाओं के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles