राजकीय आईटीआई में अनुदेशकों की तैनाती को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक

राजकीय आईटीआई में अनुदेशकों की तैनाती को मोर्चा ने दी शासन में दस्तक
Spread the love

देहरादून।जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, कौशल विकास एवं सेवायोजन श्री सी रविशंकर से मुलाकात कर विकासनगर स्थित राजकीय आईटीआई में रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन (आर.ए.सी.टी.) एवं कला गणित अनुदेशक की तैनाती को लेकर ज्ञापन सौंपा।श्री रविशंकर ने दूरभाष पर तत्काल संबंधित अधिकारी को तैनाती कराने की निर्देश दिए।

नेगी ने कहा कि आरएसीटी अनुदेशक की तैनाती न होने की वजह से इस वर्ष छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा था, जिस कारण छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा था एवं लाखों रुपए मूल्य के उपकरण/ यंत्र भी धूल फांक रहे थे। इसी प्रकार कला गणित ट्रेड के अनुदेशक का भी स्थानांतरण हो गया था, लेकिन उनके प्रतिस्थानी की तैनाती अब तक नहीं हो पाई थी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में 370 अनुदेशकों की नियुक्तियां होने के बाद भी आधे से अधिक अनुदेशकों द्वारा जॉइनिंग भी दे दी गई, लेकिन अभी भी आंशिक समस्या बनी हुई है ।मोर्चा को भरोसा है कि शीघ्र ही इसी सत्र में छात्रों को उक्त ट्रेड में दाखिला मिल सकेगा।

देवभूमि खबर

Related articles