डीएम के आदेश पर शिक्षा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, कई दुकानों पर मुकदमे दर्ज
देहरादून।कल देर रात, डीएम के आदेश पर शिक्षा माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने यूनिवर्सल बुक डिपो, नेशनल बुक डिपो और ब्रदर पुस्तक भंडार पर संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर स्टॉक और बिल बुक जब्त कर ली।
इस कार्रवाई में जीएसटी चोरी, फर्जी प्रकाशन और कई किताबों के आईएसबीएन नंबर ट्रैक न होने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। प्रशासन को अभिभावकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्कूलों से मिलीभगत कर प्रमुख बुक स्टोर्स मनमाने दाम वसूल रहे थे।
अब बड़े निजी स्कूल प्रबंधन पर भी डीएम की नजर है, जिससे शिक्षा माफियाओं पर और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनियमितता पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

