कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने ग्राम पंचायत मटोगी में ग्रामीणों के लिए किया आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित

 कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग ने ग्राम पंचायत मटोगी में ग्रामीणों के लिए किया आजीविका संवर्धन प्रशिक्षण आयोजित
Spread the love

देहरादून। कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी की लांधा रेंज के अंतर्गत उप प्रभागीय वनाधिकारी, सहसपुर डॉ. शिप्रा शर्मा के निर्देशन में ग्राम पंचायत मटोगी, मदरूई, भलैर के ग्रामीणों के आजीविका संवर्धन एवं क्षमता विकास हेतु एक प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी लांधा श्री जितेंद्र सिंह गुंसाई ने बताया कि कैट प्लान योजना के अंतर्गत यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें एफ.आर.आई. से आए विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को हर्बल धूपबत्ती, डाई कलर और साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में डॉ. वी. के. वास्य, डॉ. मुरली, अंजली भट्ट (पीएचडी शोधार्थी), तवी मुंटनेजा (प्रशिक्षु), शुभम कुमार और गौरव कुमार (तकनीशियन) ने सहयोग दिया।

इस प्रशिक्षण से ग्रामीणों को वन उत्पादों से आजीविका के नए अवसर प्राप्त करने की जानकारी मिली, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में वन दरोगा श्री सूर्यप्रकाश, श्री सुरेंद्र पाल, श्री रिडकू रावत, वन बीट अधिकारी श्री गंभीर सिंह तोमर, श्री राहुल जोशी,श्री राजवीर तोमर, श्री नरेश चौहान, कुलदीप तोमर, श्रीमती पूजा तोमर, श्री सुनील चौहान और कई अन्य वन अधिकारी एवं ग्राम पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles