HTML tutorial
HTML tutorial

उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट , जताया आभार

उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट , जताया आभार
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार देर सांय सचिवालय में उपनल कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने भेंट की। संगठन के प्रतिनिधियों ने उपनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

संघ के पदाधिकारियों ने आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले उपनल कर्मचारियों के अधिवेशन हेतु मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण भी दिया।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गोदियाल, महामंत्री विनय प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष महेश भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles