HTML tutorial
HTML tutorial

बजट संकलन एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु 29 व 30 मार्च को खुला रहेगा उत्तराखंड सचिवालय

बजट संकलन एवं अन्य आवश्यक कार्यों हेतु 29 व 30 मार्च को खुला रहेगा उत्तराखंड सचिवालय
Spread the love

देहरादून।वित्तीय वर्ष 2024-25 के समापन को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड शासन ने 29 और 30 मार्च 2025 (शनिवार और रविवार) को सचिवालय को खुले रखने का निर्णय लिया है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बजट संकलन और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के सुचारू संचालन के लिए इन तिथियों को भी सचिवालय में कार्य संपन्न किए जाएंगे।

सचिवालय प्रशासन (अधि०) अनुभाग-1 द्वारा जारी इस आदेश के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित किया गया है कि वे इस अवधि में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, सभी प्रमुख सचिवों और सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का अनुपालन करें।

उपसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी द्वारा जारी पत्र में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को इसकी सूचना प्रदान की गई है ताकि आवश्यक प्रशासनिक कार्य निर्बाध रूप से पूरे किए जा सकें।

देवभूमि खबर

Related articles