उत्तराखंड सरकार ने किया मुख्य सचिव की नियुक्ति, आनंद बर्द्धन संभालेंगे जिम्मेदारी
देहरादून।उत्तराखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए श्री आनंद बर्द्धन (IAS-1992) को प्रदेश का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। अपर सचिव रीना जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, श्री आनंद बर्द्धन वर्तमान में अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे और अब उन्हें मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने आदेश में निर्देश दिया है कि वह तत्काल अपने नए पदभार को ग्रहण करें। इस नियुक्ति की सूचना संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
प्रदेश प्रशासन में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि श्री आनंद बर्द्धन प्रशासनिक सेवा में लंबे अनुभव के साथ कार्य कर रहे हैं।


