HTML tutorial
HTML tutorial

तपोवन बैरियर पर 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश का युवक गिरफ्तार,बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये

तपोवन बैरियर पर 1.020 किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल प्रदेश का युवक गिरफ्तार,बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये
Spread the love

टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत टिहरी पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। थाना मुनि की रेती पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने तपोवन बैरियर पर चेकिंग के दौरान 1.020 किलोग्राम अवैध चरस के साथ हिमाचल प्रदेश निवासी 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में 3 नवम्बर 2026 की रात्रि को तपोवन बैरियर, मुनि की रेती पर पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम वाहन चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान स्कूटी संख्या UK14TB0588 पर सवार एक युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से 1.020 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी अभिषेक पुत्र पुरुषोत्तम लाल, निवासी ग्राम बुड्ढी, थाना एवं जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उक्त चरस हिमाचल प्रदेश के शिमला निवासी गुलशन नामक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस अब चरस की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना मुनि की रेती में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। चरस परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

थाना मुनि की रेती पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रवीन रावत, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप और कांस्टेबल पंकज तोमर शामिल रहे। वहीं एएनटीएफ टीम में उप निरीक्षक आशीष शर्मा, कांस्टेबल रविंद्र और कांस्टेबल नज़ाकत शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles