उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ की नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित, विजयपाल मेहता बने अध्यक्ष

देहरादून। विकासखंड रायपुर के सभागार में रविवार को उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ, पर्वतीय राजस्व उप निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ तथा उत्तराखंड लेखपाल संघ के प्रदेश एवं जनपद स्तरीय पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान सर्वसम्मति से महासंघ की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में विजयपाल मेहता को प्रदेश अध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह कुमाई को संरक्षक, राकेश पल्लव को उपाध्यक्ष, देवेश घिल्डियाल को महासचिव, मनोज कुमार पांडे को सह सचिव, महिपाल सिंह पुंडीर को संगठन सचिव तथा मेजर सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक धीरेंद्र सिंह कुमाई (रजिस्ट्रार कानूनगो), अध्यक्ष विजयपाल मेहता (राजस्व निरीक्षक), उपाध्यक्ष राकेश पल्लव (रजिस्ट्रार कानूनगो), महासचिव देवेश घिल्डियाल (राजस्व उप निरीक्षक), सह सचिव मनोज कुमार पांडे (रजिस्ट्रार कानूनगो), संगठन सचिव महिपाल सिंह पुंडीर (राजस्व उप निरीक्षक) तथा कोषाध्यक्ष मेजर सिंह चौहान (राजस्व उप निरीक्षक) शामिल हैं।
बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे रजिस्ट्रार कानूनगो, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, पटवारी एवं लेखपालों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान भूलेख संवर्गीय कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम में पटवारी मनीषा बिष्ट, डायनो, दिनेश कुनियाल, अंकित गुसाईं, राजस्व निरीक्षक श्याम सिंह तोमर, रजिस्ट्रार कानूनगो नंदन सिंह मटियानी, भूलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद पांडे, लक्ष्मण सिंह, मनजीत सिंह सहित अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

