राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना ने की फिट इंडिया का आयोजन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना ने की फिट इंडिया का आयोजन
Spread the love

टिहरी।राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के तत्वावधान में आयोजित” आज़ादी का अमृत महोत्सव “कार्यक्रम के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टिहरी में फिट इंडिया का आयोजन किया गया ।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवायोजन अधिकारी रंजना गुसाईं ने छात्र -छात्राओं को स्वास्थ्य जीवनशैली को अपनाने की सलाह दी।ततपश्चात डॉ संजीव नेगी द्वारा स्वंतंत्रता आंदोलन के नायकों के जीवनी पर प्रकाश डालाऔर उनके उच्च आदर्शों को अपने जीवन मे उतारने के लिये छात्र -छात्राओं को प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य रेनू नेगी ने छात्र -छात्राओं को तन मन स्वस्थ रखने की प्रेरणा दी।प्राचार्य नेगी ने कहा कि स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है।

अंत मे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।यह दौड महाविद्यालय से प्रारंभ होकर राजकीय अस्पताल से होकर साईं चौक वापस महाविद्यालय में समाप्त हुई।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles