भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में बादल फटने से तबाही

भिलंगना ब्लॉक के मेड गांव में बादल फटने से तबाही
Spread the love

रिपोर्ट कृष्णा
मेड।विकासखण्ड भिलंगना के मेड गांव में बीती रात को बादल फटने से जगह जगह तबाही का आलम बना हुआ है काश्तकारों की कई नाली कृषि योग्य भूमि तबाह हो गई है । गांव को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है मेड के नजदीकी गांव निवलगांव में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। घटना सुबह तड़के 4:00 बजे के आसपास की है बादल फटने से गांव मे दहसत का महौल बन गया कई घर मलवे में तबदील हो गये सूत्रों के मुताबिक जनहानी की किसी भी प्रकार की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है स्थानीय प्रशासन राहत के कार्य में लगा हुआ है

देवभूमि खबर

Related articles