HTML tutorial
HTML tutorial

हम सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि गंगा की अविरलता को पवित्र को बनाये रखे:अभिषेक रुहेला

हम सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि गंगा की अविरलता को पवित्र को बनाये रखे:अभिषेक रुहेला
Spread the love

उत्तरकाशी।गंगा दशहरे के पावन पर्व पर जनपद मुख्यालय स्थित मणिकर्णिका घाट में गंगा दशहरा महोत्सव के तहत पिट्स बीएड कालेज के छात्र- छात्राओं द्वारा मां गंगा की पवित्रता, निर्मलता व स्वच्छता बनाये जाने को लेकर विभिन्न माध्यमों से पोस्टर, निबंध, रंगोली, विचार गोष्ठी, दीपदान आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी श्री अभिषेक रूहेला ने  प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान पर रहे छात्र- छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जिस प्रकार छात्र – छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से मां गंगा की स्वच्छता बनाये रखने को लेकर संन्देश दिया जा रहा है हम सभी लोगों की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि गंगा की अविरलता को पवित्र बनाये रखे।वर्तमान समय के भौगोलिक परिवेश में निरन्तर मानव जनित जो स्थितियां उत्पन हो रही है उन्हें किस प्रकार बचाकर रखे। कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा इस संबध में पोस्टर, रंगोली आदि प्रतियोगिता के माध्यम से आमजनमानस को जागरूक करने के सुन्दर प्रयास किये गये है l बता दें कि गंगा  महोत्सव पर विभिन्न समाजिक संगठनों, विभागीय अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा गंगा घाटों के साथ ही यमुनोत्री धाम व गंगोत्री धाम में वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन रेडक्रॉस सोसाइटी माधव जोशी, संयोजक गंगा विश्व धरोहर मंच शम्भू प्रसाद नौटियाल, सन्तोष सकलानी, पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles