HTML tutorial
HTML tutorial

टिहरी पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, नेपाली मूल का था मृतक

टिहरी पुलिस ने 24 घंटे में किया हत्या का खुलासा, नेपाली मूल का था मृतक
Spread the love

टिहरी।मुनि की रेती क्षेत्र में दर्शन महाविद्यालय की छत पर खून से लथपथ मिले शव की गुत्थी को टिहरी पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया। मृतक की पहचान नेपाली मूल के युवक के रूप में हुई है।

हत्या की सूचना 28 मार्च 2025 को मिलने के बाद मुनि की रेती पुलिस ने तुरंत अलग-अलग टीमें गठित कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया।

जांच में सामने आया कि हत्या आपसी झगड़े के चलते की गई थी। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

देवभूमि खबर

Related articles