शीघ्र ही जनपद के मोरी, नौगांव आदि स्वास्थ्य केन्द्रों को दिया जायेगा नया स्वरूप ,जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

शीघ्र ही जनपद के मोरी, नौगांव आदि स्वास्थ्य केन्द्रों को दिया जायेगा नया स्वरूप ,जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा
Spread the love

उत्तरकाशी । कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला, नौगांव में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया ।  
    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी के सुदृढ़ीकरण कार्य गुणवत्ता व तेजी के साथ करने के निर्देश कार्यदायी संस्था पेयजल निमार्ण निगम को दिए। सोलर प्लांट बैटरी को अन्यत्र जगह शिफ्ट करने व स्वास्थ्य केन्द्र में शौचालय आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधिकारी को दिए । कोविड केयर सेन्टर व परिसर में नाली निमार्ण व पहुँच मार्ग को भी दुरुस्त करने को कहा।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य आदि सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों को असुविधा न हो । मोरी प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र को नया रूप प्रदान किया जा रहा है व स्वास्थ्य संबंधी कई आधुनिक उपकरणों से भी जोड़ा जा रहा है । वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में 33 बेड का कोविड अस्पताल तैयार कर लिया गया है l जिसमें महिला तथा बाल रोग गहन इकाई देखभाल वार्ड भी शामिल है। कहा कि जनपद के प्राथमिक व सामुदायिक केन्द्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है । मोरी, नौगांव, चिन्यालीसौड़ में प्री- फैब्रिकेट हास्पिटल का निमार्ण किया जा रहा है । जिसमें कोविड मरीजों का उपचार किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी पुरोला सोहन सैनी, बड़कोट चतर सिंह चौहान, एसीएमओ आरसी आर्य, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी नौगांव डा0 निधि रावत आदि उपस्थित थे ।

देवभूमि खबर

Related articles